ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की लेकिन नतीजा शून्य!
वर्ष 2014 में बनी थी पानी की टंकी जनता को घर घर पानी देने के लिए —
ग्राम अमरोली में पानी की टंकी की यह हालत सांसद के द्वारा लिया गोद के गांव का यह हाल!

अलीगंज। अलीगंज के ग्राम अमरोली रतनपुर में नमामि गंगे योजना के तहत हर घर नल से जल पहुंचाने की महत्वाकांक्षी परियोजना दम तोड़ती नजर आ रही है योजना वर्ष योजना के प्रारंभ हुए लगभग पांच वर्ष बीत चुके हैं, परंतु अभी भी कई गांवों में पानी की टंकियां चालू नहीं हो सकी हैं। करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित ये पानी की टंकी अब ग्रामीणों के लिए सफेद हाथी साबित हो रही हैं।
हिंदुस्तान की टीम ने ग्राम अमरोली का दौरा कर जमीनी हकीकत जानी, जो चिंताजनक पाई गई। बताते चले कि अलीगंज के ग्राम अमरोली में सांसद मुकेश राजपूत के प्रयास से करोड़ों रूपये की लागत की पानी की टंकी का निर्माण करवाया गया था पानी की टंकी का पानी कुछ घरों में पहुंचा भी था बाद में सब कुछ बदल गया. कुछ समय बाद पानी की सप्लाई भी बंद हो गयी लगभग 5 वर्ष बीतने के बाद भी घरों में पानी जाना दूर टंकी में ही पानी नहीं भरा गया.
ग्रामीणों ने कई वार संबंधित अधिकारी जनों को लिखित व मौखिक रूप से प्रार्थना पत्र दिये लेकिन वर्ष बीतने गए समस्या का आज तक कोई समाधान नहीं हो सका. ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मिलने की आशा जगी थी। हालांकि निर्धारित समय-सीमा बीत जाने के बावजूद योजना अधूरी रह गई जिससे लोगों की उम्मीदें टूट गईं।ग्रामीणों का आरोप है कि यदि योजना की निष्पक्ष जांच हो तो बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का खुलासा हो सकता है। पाइपलाइन बिछाने के नाम पर सड़कों की खुदाई हुई, पर घरों तक नल से जल की आपूर्ति हुई। पानी न मिलने को लेकर
शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि नमामि गंगे योजना के तहत कराए गए कार्यों की तकनीकी और वित्तीय जांच कराई जाए। लोगों का कहना है कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक ऐसी योजनाएं कागजों तक ही सीमित रहेंगी।
क्या कहते हैं ग्रामीण —
लगभग 15 वर्ष बीत गए कुछ समय तो पानी आता रहा लेकिन अब पानी नहीं आ रहा हैं.जगह जगह से पानी टपक रहा हैं कंडीशन बहुत खराब हैं कोई नहीं सुन रहा हैं.

शिवम राजपूत ग्रामीण अमरोली रतनपुर.
पहले कुछ समय पानी आया था तो लोगों में ख़ुशी थी कुछ समय बाद टंकी की पानी पाइप खराब हो गयी पानी कहीं नहीं जाता हैं उच्च अधिकारी से शिकायत की लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ.
अजय राजपूत अमरोली
आदर्श गांव में ज़ब पानी की व्यवस्था सरकार द्वारा करवाई गयी लेकिन अब कोई सुनने बाला नहीं हैं. अधिकारी तो ध्यान नहीं देते हैं लोगों ने अतिक्रमण कर रखा हैं.


गोविन्द राजपूत अमरोली वर्ष 2014 में बनी थी जगह नाली बनी जगह नाली टूटी गयी हैं. मरमत के नाम पर लोग पैसे निकाल लेते हैं. नगरा में आज तक पानी नहीं पहुंचा. लेकिन शिकायत को सुनने बाला नहीं हैं. आवादी लगभग 7 हजार के आस पास हैं. ग्राम प्रतिनिधि ग्राम अमरोली
मामला मेरे सज्ञान में आया हैं. यह मामला जानकारी में नहीं था जल्द ही काम करवा कर पानी सप्लाई शरू होगी.
मैंने जल निगम एटा को लिखित पत्र भेजा जिस पर बताया गया सड़क चौड़ी करण को लेकर पानी की टंकी की पाइप लाइन टूट गयी जगह जगह पानी सप्लाई पाइप टूट जाने से पानी नहीं आ रहा हैं. जगह जगह गड्डे खुदे हुए हैं सही कराने के लिए कहा. लेकिन जल निगम ने समस्या के प्रति नहींसुना.
उर्मिला देवी ग्राम प्रधान अमरोली.

लगभग एक वर्ष से समर सेविल बाली समर खराब पड़ी हुई हैं. गांव में जगह जगह पाइप उखड़ी पड़ी हैं. कई बार विभाग को वताया लेकिन कोई नहीं सुन रहा हैं. पानी की टंकी भी लीकेज हैं. एक वर्ष से पानी नहीं जा रहा हैं.
प्रेम सिंह टंकी आपेटर
ग्राम अमरोली तनवीर आलम जेई जल निगम
आपके द्वारा ग्रामीण जनों के माध्यम से गांव में पानी की सप्लाई नहीं हैं. जल्द ही समस्या का निदान होगा उमाशंकर शाहू खंड विकास अधिकारी अलीगंज
सांसद मुकेश राजपूत ने बताया आदर्श ग्राम अमरोली रतनपुर में पानी की टंकी में काफी समय से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है मेरे संज्ञान में आया है मैं उच्च अधिकारियों से बात कर जांच दोषी कर्मचारियों पर कार्यबाही करायेगे
