त्योहारों को लेकर एसएसपी ने अलीगंज में किया पैदल मार्च, सर्राफा व्यापारियों ने किया सम्मानित

धनतेरस पर स्वर्ण कारोबारियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, लूटकांड के खुलासे पर व्यापारियों ने एसपी का जताया आ भार

अलीगंज। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस कप्तान इलमारन तथा क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह ने पुलिस बल के साथ अलीगंज कस्बे में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया। इस दौरान विशेष रूप से धनतेरस और दीपावली के मद्देनजर सर्राफा बाजार का निरीक्षण कर स्वर्ण व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पैदल मार्च के दौरान पुलिस कप्तान ने व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने त्योहारों के दौरान बाजारों में पुलिस की सक्रियता बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

वहीं, बीते दिनों सर्राफा व्यापारी के साथ हुई लाखों रुपये की लूट की घटना का पुलिस द्वारा सफल खुलासा किए जाने पर कस्बे के व्यापारियों ने गांधी चौराहे पर पुलिस कप्तान इलमारन का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। व्यापारियों ने त्वरित कार्रवाई कर घटना का खुलासा करने पर उनका आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।

इस अवसर पर सूर्यकांत गुप्ता, कुलदीप कुमार वर्मा, कमल वर्मा, अरविंद सोनी, विजय शाक्य, संजय यादव सहित कस्बे के तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *