त्योहारों को लेकर दुधारा थाने में ग्राम प्रहरियों की बैठक

दुर्गा पूजा, दशहरा और मूर्ति विसर्जन के दौरान सतर्कता बरतने के निर्देश
संतकबीरनगर। आगामी शारदीय नवरात्र, दुर्गा पूजा, दशहरा और मूर्ति विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए रविवार को दुधारा थाने में ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) की बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष अमित कुमार कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्राम प्रहरियों को सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए।पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आयोजित बैठक में थानाध्यक्ष ने ग्राम प्रहरियों से अपने-अपने गांवों में स्थापित दुर्गा प्रतिमा पंडालों और प्रमुख आयोजन स्थलों पर सतर्क निगरानी रखने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, विवाद या शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।बैठक में असामाजिक तत्वों पर नजर रखने, आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा त्योहारों के दौरान पुलिस का सहयोग करने पर जोर दिया गया। थानाध्यक्ष ने ग्राम प्रहरियों और पुलिसकर्मियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए, जिससे सभी त्योहार शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *