
संतकबीरनगर। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को थाना धर्मसिंहवा परिसर में राष्ट्रीय अखंडता दिवस मनाया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष मनीष जायसवाल के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ ली गई।कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। थानाध्यक्ष मनीष जायसवाल ने राष्ट्रीय अखंडता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद किया। इस अवसर पर थाना धर्मसिंहवा के पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
