
संतकबीरनगर। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को धर्मसिंहवा थाने में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष मनीष जायसवाल के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने संविधान में निहित मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति निष्ठा रखने का संदेश दिया।कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर लोकतांत्रिक मूल्यों, समानता, न्याय, स्वतंत्रता और बंधुत्व की भावना को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। पुलिसकर्मियों को संविधान के प्रति सम्मान रखते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस मौके पर थानाध्यक्ष मनीष जायसवाल सहित थाना स्टाफ मौजूद रहा।
