बहराइच में ई-रिक्शा चोरी का खुलासा, दो अभियुक्त गिरफ्तार; चोरी का ई-रिक्शा बरामद

भोगाजोत सब्जी मंडी के बाहर से चोरी हुआ था ई-रिक्शा, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोचा

बहराइच। कोतवाली देहात पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किया गया ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, थाना रामगांव क्षेत्र के ग्राम जमापुर निवासी बुद्धिलाल पुत्र चानू ने 11 नवंबर 2026 को कोतवाली देहात में तहरीर देकर बताया था कि उनका ई-रिक्शा संख्या UP40AT4585 भोगाजोत सब्जी मंडी के बाहर खड़ा था। वह ई-रिक्शा खड़ा कर सब्जी उतारने और आटा लेने चले गए थे। कुछ देर बाद वापस लौटे तो मौके से ई-रिक्शा गायब मिला। आसपास काफी खोजबीन करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। तहरीर के आधार पर कोतवाली देहात में मुकदमा अपराध संख्या 432/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में चोरी की घटनाओं के खुलासे और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा था। अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह तथा क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्रा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसी क्रम में 12 नवंबर 2026 को उपनिरीक्षक रवि यादव पुलिस टीम के साथ त्रिमुहानी मोड़ पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि भोगाजोत सब्जी मंडी की ओर से लखनऊ रोड की तरफ एक ई-रिक्शा आ रहा है, जो चोरी का है। सूचना पर पुलिस टीम ने सतर्कता बरतते हुए ई-रिक्शा को रोककर जांच की।

जांच के दौरान ई-रिक्शा संख्या UP40AT4585 पाया गया। उसमें सवार व्यक्तियों से वाहन के संबंध में पूछताछ की गई तो उन्होंने भोगाजोत सब्जी मंडी से ई-रिक्शा चोरी करने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर चोरी का ई-रिक्शा बरामद कर लिया। गिरफ्तारी 12 नवंबर को सुबह करीब 3:15 बजे त्रिमुहानी मोड़, भोगाजोत सब्जी मंडी के पास की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विश्राम शेर अली (22) पुत्र जलील अहमद निवासी बक्सीपुरा धर्मपाल भट्ठा, थाना दरगाह शरीफ, जनपद बहराइच तथा सुल्तान उर्फ गुलजार (20) पुत्र मुबीन निवासी नूरुद्दीन चक, थाना दरगाह शरीफ, जनपद बहराइच के रूप में हुई है।

एक ई-रिक्शा बरामद

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक अदद चोरी का ई-रिक्शा संख्या UP40AT4585 बरामद किया है। यह वही ई-रिक्शा है, जिसे बुद्धिलाल ने भोगाजोत सब्जी मंडी के बाहर खड़ा किया था और बाद में चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

ई-रिक्शा चोरी की घटना के खुलासे और अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रवि यादव, हेड कांस्टेबल राधेश्याम यादव, हेड कांस्टेबल परमेश्वर सिंह, कांस्टेबल राणा प्रताप कुमार, कांस्टेबल संदीप चौहान, कांस्टेबल मुकेश यादव तथा कांस्टेबल मनीष यादव शामिल रहे।

कोतवाली देहात पुलिस ने दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *