बाबा सोमेश्वर नाथ मंदिर (अरेराज) में अनंत चतुर्दशी पर उमड़ेगा आस्था का जनसैलाब

नवनीत कुमार सिंह/मोतिहारी

मोतिहारी। अरेराज अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा सोमेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को लेकर जिला एवं अनुमंडल प्रशासन ने तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए इस बार प्रशासन की ओर से जर्मन हैंगर से लेकर ‘नो-वीआईपी कल्चर’ तक की विशेष व्यवस्था लागू की गई है।

तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव,और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने संयुक्त रूप से मंदिर परिसर तथा सोमेश्वर हाई स्कूल मैदान का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अरेराज के एसडीओ सुजित कुमार, डीएसपी कुमारी प्रियंका, प्रखंड विकास पदाधिकारी आदित्य नारायण दीक्षित, अंचलाधिकारी विनोद पाण्डेय और थानाध्यक्ष प्रत्याशा कुमारी,अनुमंडल स्तर के तमाम वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।जर्मन हैंगर में ठहरेंगे श्रद्धालु, रहेंगी आधुनिक सुविधाएँ

दूर-दराज से आने वाले कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के विश्राम के लिए सोमेश्वर हाई स्कूल के विशाल मैदान में वाटरप्रूफ जर्मन हैंगर और टेंट लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं के लिए गद्दे, पर्याप्त संख्या में कूलर,पंखे तथा स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि किसी को भी गर्मी या अन्य असुविधा का सामना न करना पड़े। सुगम दर्शन के लिए बैरिकेडिंग और निकास द्वार मंदिर परिसर में जलाभिषेक को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए मजबूत बैरिकेडिंग की गई है। भीड़ के दबाव को नियंत्रित करने के लिए दो अलग-अलग निकास द्वार बनाए गए हैं।

शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूरे मंदिर प्रांगण और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तथा दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। सभी भक्तों के लिए एक समान नियम, प्रशासनिक अधिकारियों ने सख्त लहजे में स्पष्ट किया कि अनंत चतुर्दशी पर कोई ‘वीआईपी कल्चर’ नहीं रहेगा। आम हों या खास, सभी श्रद्धालुओं को एक ही कतार में लगकर समान रूप से बाबा सोमेश्वरनाथ का जलाभिषेक करने का अवसर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *