नवनीत कुमार सिंह मोतिहारी
मोतिहारी।पूर्वी चंपारण जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराधियों के हौसले पस्त करने के उद्देश्य से पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने एक कड़ा कदम उठाया है। एसपी ने जिले के 125 कुख्यात और लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों पर इनाम की घोषणा की है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि ये अपराधी या तो तुरंत आत्मसमर्पण करें, अन्यथा इनकी संपत्तियों की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।विभिन्न संगीन मामलों के अपराधी हैं शामिल पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिन 125 फरार अपराधियों पर इनाम घोषित किया गया है, उनमें विभिन्न गंभीर मामलों के आरोपी शामिल हैं।

इनमें मुख्य रूप से जघन्य अपराध हत्या, डकैती, लूट और आर्म्स एक्ट के वांछित अपराधी।माफिया और तस्कर अवैध स्पिरिट माफिया, ड्रग्स तस्कर और खाद तस्कर।सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले जातीय या धार्मिक उन्माद और तनाव फैलाने वाले असामाजिक तत्व।
अन्य गंभीर अपराध न्यायिक हिरासत से भागने वाले और सरकारी राशि का गबन करने वाले आरोपी।पुलिस की चेतावनी आत्मसमर्पण या कुर्की’ एसपी स्वर्ण प्रभात के इस अभियान के तहत अपराधियों के पास अब दो ही रास्ते बचे हैं—या तो वे कानून के समक्ष खुद को सरेंडर करें, या फिर पुलिस उनकी चल-अचल संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
पुलिस प्रशासन द्वारा जिलेभर में इन अपराधियों की धर-पकड़ के लिए विशेष टीमों का गठन कर छापेमारी तेज कर दी गई है।इस कार्रवाई से जिले के अपराधियों और माफियाओं में हड़कंप मच गया है, वहीं आम नागरिकों ने पुलिस के इस कदम की सराहना की है।
