साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को खैरीघाट पुलिस ने वापस कराए 20,362 रुपये

बहराइच। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खैरीघाट थाना पुलिस की साइबर टीम ने पीड़ित को राहत दिलाते हुए ठगी की पूरी धनराशि वापस करा दी। पुलिस ने MRM पोर्टल के माध्यम से पीड़ित के बैंक खाते में 20,362 रुपये वापस कराए।

पुलिस के अनुसार, खैरीघाट थाना क्षेत्र निवासी राजेश कुमार के खाते से 15 सितंबर 2026 को अज्ञात व्यक्ति ने साइबर धोखाधड़ी कर 20,362 रुपये निकाल लिए थे। पीड़ित की शिकायत पर थाना खैरीघाट की साइबर टीम ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई और संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर ठगी की रकम होल्ड कराई।

लगातार प्रयासों के बाद 6 नवंबर 2026 को MRM पोर्टल के माध्यम से पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। रुपये वापस मिलने पर पीड़ित ने खैरीघाट पुलिस का आभार जताया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, नोडल अधिकारी साइबर क्राइम नारायनदत्त मिश्रा और क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।

साइबर टीम में निरीक्षक जयपाल सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर गुलशन चौधरी तथा आरक्षी अभिनन्दन पाण्डेय, निखिल सिंह और सक्षम सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *