हवा रूपी दैत ने किसानों का सब कुछ छीन लिया!

बिहार, औरंगाबाद। हवा रूपी दैत “अर्नब चक्रवात” का कहर ऐसा की; देखते-देखते संपूर्ण फसल हो गया बर्बाद! खेत में सड़ रही धान की फसल, किसानों के एक साल की मेहनत पर फिरा पानी। अपनी आंखों के सामने फसल को बर्बाद होता देख; आंखों से छलकने लगे दर्द के आंसू! औरंगाबाद जिला अंतर्गत ओबरा प्रखंड के अमिलौना पंचायत स्थित कझवा गांव में अर्नब चक्रवात ने किसानों से सब कुछ छीन लिया।


लगातार हो रही बारिश के कारण किसानों की तैयार धान की फसल पूरी तरह से हो गया बर्बाद! खेतों में पानी भरने से फसल गस खाकर जमीन पर गिर पड़ा है और अब बचने की उम्मीद खत्म, किसान परिवार में छाया मातम!


किसानों का दर्द


किसानों का कहना है कि ये सिर्फ फसल नहीं, उनके बच्चों का भविष्य था। पूरे साल के सपने थे, जो अब पानी में बह गए। साल भर की मेहनत पर अर्नब चक्रवात ने पानी फेर दिया। अब पीड़ित किसानों ने सरकार और कृषि विभाग से गुहार लगाई है कि प्रभावित खेतों का जल्द से जल्द सर्वे कराकर नुकसान का आकलन किया जाए और उचित मुआवजा दिया जाए। ऐसे में संबंधित अधिकारी का उक्त स्थल पर मुआयना करना किसी मलहम से कम नहीं। विभाग को चाहिए कि शीघ्र ही उक्त स्थल पर अपना दस्तक दें ताकि स- समय पीड़ित किसानों को मुआवजा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *