अलीगज। शासन की मंशा के अनुरूप अतिवृष्टि से उत्पन्न परिस्थितियों में प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने के क्रम में तहसील अलीगंज क्षेत्र में दीवार गिरने से मृतक रामप्यारे के वारिसान को राज्य आपदा मोचक निधि से ₹4 लाख की अनुमन्य सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।
विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौर द्वारा उपजिलाधिकारी डॉ. शशि शेखर एवं तहसीलदार संजय कुमार की उपस्थिति में मृतक के वारिसान को सहायता राशि का चेक सौंपा गया।

जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली के नेतृत्व में जिला प्रशासन पूरी टीम के साथ संवेदनशीलता के साथ अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत एवं अनुमन्य सहायता उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रहा
दिलीप सिंह मडल ब्यूरो एटा
