नवनीत कुमार सिंह मोतिहारी
मोतिहारी।हरसिद्धि स्थानीय पुलिस ने मद्य निषेध अभियान के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी पहले से भी शराब कारोबार के मामले में नामजद रहा है।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसआई सेराज अहमद के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर जैल मुरारपुर पकड़ी चौक स्थित एक ठिकाने पर छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शारदा महतो पिता- विक्रमा महतो को उसके घर से ही धर दबोचा।
आरोपी के घर की तलाशी लेने पर 20 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब बरामद की गई।थानाध्यक्ष ने सुनिल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है। उस पर पहले से हरसिद्धि थाना में कांड संख्या 650/24 (दिनांक 02.12.2024) के तहत बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30 (ए) के अंतर्गत मामला दर्ज है। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
