भारतीय स्वर्णकार समाज’ संस्थान, नागपुर ने आगामी 2024 में चुनाव के मद्देनजर संपूर्ण भारत में सदस्यता अभियान का किया ऐलान।

स्वर्णकारों के प्राचीनतम संस्थान ‘भारतीय स्वर्णकार समाज’ के राष्ट्रीय महासचिव ओंकारेश्वर गुरव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मीडिया को बताया कि दिनांक 28 अक्टूबर 2023 को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक बैठक में आगामी चुनाव की तारीख
संभवतः मार्च 2024 को होना है। उपरोक्त चुनाव के मद्देनजर संपूर्ण भारत में सदस्यता अभियान का होना तय किया गया है जिसकी अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2023 तक रखा गया है। संस्थान के उपाध्यक्ष विनायकजी करोले एवं संस्थान के कार्या अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि हम संपूर्ण भारत में सदस्यता अभियान का ऐलान करते हैं। वे बोले अब तक 24 राज्यों के अधिकारी इस संस्थान से जुड़े हुए हैं। भारत के कोई भी स्वर्णकार महिला व पुरुष इस संस्था से जुड़ सकते हैं।

संस्था के सदस्यता हेतु या संस्था के बारे में विशेष जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिकारियों से संपर्क करे:- अध्यक्ष संतोष सोनी, कार्या अध्यक्ष मनसुख लाल एवं प्रवीण शर्मा, उपाध्यक्ष संतोष सोनी सहदेव, विनायक करोले, नरेश मास्के एवं शिवनारायण जी सोनी, राष्ट्रीय महासचिव ओंकारेश्वर गुरव, सचिव तेजस ढोरे, प्रवीण आश्रय, प्रशांत खरवडे, बाबूराव रोटे एवं महेश कुमारजी सोनी, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर करंडे, सहकोषा अध्यक्ष सारंग दाबडे व राजू खरवडे अथवा निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क करें:- 98735 01800, 8208542755, 9826459730 श्री ओंकारेश्वर ने बताया कि नए राष्ट्रीय कार्यकारिणी 2024 का चुनाव की तारीख दिसंबर 2023 के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तय किया जाएगा।

विशेष संवाददाता धनंजय कुमार (7857826506) की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!