हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली पर्व जमकर चली आतिशबाजी ग्रामीण क्षेत्र में दीपावली का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया—घर घर लक्ष्मी गणेश का हुआ पूजन!

अलीगंज/एटा। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में दीपावली का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। रात भर क्षेत्र में आतिशबाजी होती रही। रविवार को रात दीपावली पर्व को लोगों ने परंपरागत रूप से मनाया। देर रात तक बाजारों में चहल-पहल रही। लोगों ने खूब खरीदारी की तथा शुभचितकों मित्रों को उपहार भी भेंट किए। पूजा का सामान बेचने वालों खेल-बताशे व मिठाई विक्रेताओं के यहां ग्राहकों की भारी भीड़ रही। मिट्टी के दिये बेचने वालों के यहां भी खरीदारों की भीड़ रही। मिठाई विक्रेता भी खुश दिखे। रात में घर-घर में लक्ष्मी-गणेश का पूजन किया गया। पूजन करने के बाद बच्चों ने आतिशबाजी की। देर शाम तक आतिशबाजी की बिक्री रही। पूरी रात बिजली की आपूर्ति जारी रही। वही घरों में लक्ष्मी गणेश की पूजा अर्चना करने केबाद दीपक व मोमबत्ती जलाई गयी यही नही घरों के बाहर तरह तरह की इलेक्ट्रानिक झालर लोगों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार लगायी गयी थी चारों तरफ रंगीन प्रकाश ही नजर आ रहा था। अलीगंज सहित राजा का रामपुर व ग्रामीण अंचलों में दीपावली का पर्व बड़े ही हर्ष के साथ लोगों ने मनाया। वही छोटो ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया।कस्वा सहित ग्रामीण क्षेत्रों àमेंघर-घर विराजे गोवर्धन भगवान!
अलीगंज/एटा।दिवाली की अगली सुबह सोमवार को घर-घर में गोवर्धन विराजे गये गोबर से गोर्वधन बनाए और उन्हें मानव आकृति देकर शानदार तरीके से सजाया। पकवान आदि बनाकर और पूजा की थाली सजाकर गौ माता की आरती कर पूजन किया। पशुओं को भी सजाया तथा अन्नकूट का प्रसाद तैयार कर वितरित किया गया। दिलीप सिंह मंडल ब्यूरो एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!