विधायक अलीगंज ने आजमनगर गौशाला का किया निरीक्षण

गौशाला में लगे गंदगी के अंबार

कई गायों पर नहीं पाए गए जीओ टैग, संबंधित दिये निर्देश


अलीगंज।सरकार ने निराश्रित गौवंशों को संरक्षित करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। अलीगंज विधानसभा के क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने आजमनगर गौशाला का औचक निरीक्षण किया है। जिसमे गंदगी के अंबार लगे हुए दिखाई दिए और पर्याप्त मात्रा में चारा भी उपस्थित नही मिला। जिसके बाद में विधायक ने अधिकारियो को अवगत करवाया है।

आपको बताते चले क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर बुधवार की देर शाम क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान लौट करके वापस आ रहे थे। तभी अचानक से आजमनगर गौशाला में जाकर निरीक्षण करने लगे। निरीक्षण के दौरान विधायक को गौशाला में गंदगी के अंबार लगे हुए नजर आए और चारा भी पर्याप्त मात्रा में नही मिला। कई गायों के टैग भी नही लगे हुए थे और न ही गौशाला में कितनी गाय है इसका भी लेखा जोखा नही मिला है,और गायों की तस्करी होने की आशंका भी व्यक्त की ।जिसको देख कर विधायक ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

जिसके बाद में जिला अधिकारी एटा प्रेम रंजन सिंह को दूरभाष के माध्यम से अवगत करवाया जिसके बाद में मौके पर अलीगंज खंड विकास अधिकारी गोपाल लोलू और पशु विभाग के अधिकारी पहुंच गए। पहुंचे हुए अधिकारियो को विधायक ने जल्द जल्द से गौशाला में स्थितियां दुरुस्त करने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर सहित सुखवीर सिंह बिट्टू राठौर सन्दीप तोमर लोकपाल शाक्य मौजूद रहे।

विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने बताया आजमनगर गौशाला पर अनियमितता की सूचना मिली थी। जिसके बाद ने गौशाला का निरीक्षण किया गया था। गौशाला से गौवांशो की तस्करी की आशंका है भारी मात्रा में गंदगी थी। चारा और स्टाक रजिस्टर मौके पर नही मिला है।
विधायक सत्यपाल सिंह राठौर

दिलीप सिंह मंडल ब्यूरो एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!