वीडियो को निराधार बताया। अधीक्ष

अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मंगलवार देर रात सरकारी दवाइयों के डिब्बे जलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। वीडियो में कार्टून और डिब्बे जलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद एटा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए देर रात करीब 10 बजे अलीगंज सीएचसी पहुंचकर निरीक्षण किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अस्पताल परिसर का जायजा लेने के साथ ही वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों से घटना के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाएं सामान्य मिलीं और किसी प्रकार की अव्यवस्था सामने नहीं आई। सीएचसी अधीक्षक सर्वेश कुमार ने बताया कि सरकारी दवाइयां नहीं जलाई गई हैं। वीडियो में दिखाई दे रहे कार्टून और डिब्बे दवाइयों के खाली कंटेनर थे, जिनमें कोई दवा मौजूद नहीं थी।

अधीक्षक ने वायरल वीडियो को निराधार बताते हुए कहा कि किसी व्यक्ति द्वारा खाली डिब्बों को जलाया गया था। मामले की जांच करने पर मौके पर कोई दवा नहीं मिली। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि घटना को संज्ञान में लेकर जांच की गई है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दिलीप सिंह मडल ब्योरो एटा
