पूर्वी सिंहभूम जिले के SSP किशोर कौशल ने 12 थानों में नए थाना प्रभारी को किया तैनात। फ़ैज़ अहमद को परसुडीह थाना का मिला कमान।

जमशेदपुर। जिला के वरीय पुलिस अधिक्षक किशोर कौशल ने जिले में 3 साल से अधिक समय से सेवा दे रहे पुलिस निरीक्षकों का तबादला दूसरे जिले मे कर दिया है। फलस्वरुप जिला के अनेक थानों में नए थाना प्रभारी नियुक्त किए गए। शहर के कुल 12 थानों में नए थाना प्रभारी तैनात किए गए।

पुलिस निरीक्षक फ़ैज़ अहमद को परसूडीह थाने का मिला कमान। उन्हें परसूडीह थाने का थाना प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन गोलमुरी में तैनात पुलिस निरीक्षक मधुसूदन डे को घाटशिला का थाना प्रभारी बनाया गया। पुलिस केंद्र गोलमुरी में तैनात पुलिस निरीक्षक रामबाबू मंडल को एमजीएम थाने का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस केंद्र में तैनात पुलिस निरीक्षक निरंजन कुमार को मानगो थाना का मिला प्रभार। पुलिस निरीक्षक नित्यानंद प्रसाद को जुगसलाई का थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक संजय कुमार मालवीय को गोलमुरी थाने का प्रभारी, पुलिस निरीक्षक कुमार सरयू आनंद को सोनारी थाना का मिला कमान। पुलिस निरीक्षक प्रवेश चंद्र सिंह को बागबेड़ा थाने की कमान सौंपी गई है। वे बागबेड़ा के थाना प्रभारी होंगे। पुलिस निरीक्षक शैलेंद्र को गोलमुरी पुलिस केंद्र से टेल्को थाना का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस निरीक्षक उमेश कुमार ठाकुर बिष्टुपुर थाना प्रभारी बनाए गए। पुलिस निरीक्षक आलोक कुमार दुबे बर्मामाइंस थाना प्रभारी बनाए गए वहीं पुलिस निरीक्षक राकेश कुमार सिंह को आजादनगर का थाना प्रभारी बनाया गया है। वरीय पुलिस अधिक्षक किशोर कौशल ने उपरोक्त सभी थाना प्रभारियों की तैनाती का आदेश रविवार की देर रात जारी कर दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!