गदडा़। भाजपा नेता बिमल बैठा के सहयोग से गोविंदपुर महिला मोर्चा ने जनहित में एक विशेष कैंप लगाया।

गदड़ा, जमशेदपुर। भाजपा गोविंदपुर मंडल अंतर्गत गदड़ा में
केंद्र सरकार के जनहित लोक कल्याणकारी योजनाओं से जन-जन को जोड़ कर लाभान्वित करने हेतु भाजपा गोविंदपुर मंडल महिला मोर्चा ने भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बिमल बैठा के सहयोग से फरवरी माह के अंतिम तारीख को गदड़ा कॉलेज प्रांगण में एक विशेष कैंप लगाया। जिसमें वहां के स्थानीय निवासी खास कर स्वयं सहायता समूह के महिलाओं को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, वृद्धा एवं विधवा पेंशन योजना, आयुष्मान कार्ड तथा राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया गया।

भाजपा नेता बिमल बैठा ने मीडिया को बताया कि जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में अब तक हजारों जरूरतमंद लोगों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें लाभ दिलाने का कार्य किया गया है। कैंप में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा गोविंदपुर के तरफ से मंडल के उपाध्यक्ष अर्जुन कुमार धनंजय कुमार, महिला मोर्चा के अध्यक्ष

गौरी कुमारी, महामंत्री वंदना ठाकुर, उपाध्यक्ष लक्ष्मी सिंह, मंत्री राजविंदर कौर, संगीता कुमारी, अवधेश शाह, राहुल दास, उदय मिश्र आदि लोगों ने मुख्य रूप से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!