दाउदनगर पुरानी शहर जोड़ा मंदिर निवासी के असमय मृत्यु से परिवार में छाया मातम, डॉ प्रकाश चंद्रा ने दिखाई मानवीय पहल।

औरंगाबाद। दाउदनगर पुरानी शहर जोड़ा मंदिर निवासी के असमय मृत्यु से परिवार में छाया मातम। मल्लू प्रसाद सोनी के दुखद निधन की जानकारी मिलते हीं भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, दाउदनगर के सचिव, राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष, ‘हैंड्स ऑफ प्रकाश चन्द्रा’ के संरक्षक एवं लोजपा (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रकाश चन्द्रा ने ‘हैंड्स ऑफ प्रकाश चन्द्रा’ के अपने साथियों से पीड़ित परिवार को मदद पहुंचाने के लिए आग्रह किया और फिर ‘हैंड्स ऑफ प्रकाश चन्द्रा’ के साथियों ने तत्काल उनके घर जा कर उनके परिजनों को राहत सामग्री पहुंचाई।

स्व० मल्लू प्रसाद सोनी अपने पीछे अपनी पत्नी और अपने बेटे को छोड़ गए। स्व० मल्लू प्रसाद सोनी के उचित श्राद्ध कर्म हेतु डॉ० प्रकाश चंद्रा की मानवीय पहल ‘राहत’ के अंतर्गत उनके घर जा कर उनके परिजनों को राहत सामग्री के रूप में मदद पहुंचाई गई। वहीं डॉ० प्रकाश चंद्रा ने मल्लू प्रसाद सोनी के दुखद निधन पर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की है और उनकी दिवंगत पुण्यात्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है। साथ हीं डॉ प्रकाश ने राहत सामग्री पहुंचाने का नेक कार्य करने वाले एचओपीसी के सम्मानित सदस्य चिंटू मिश्रा एवं आलोक के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *