भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रसाद का धूमधाम से मना जन्मदिन

जमशेदपुर : भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद का जन्म दिन हर्षोल्लास के साथ सोमवार को मनाया गया।

कदमा गणेश पूजा मैदान में जन्मोत्सव सह होली मिलन समारोह में जमकर आतिशबाजी हुई। वही अबीर और गुलाल भी उड़ा। रहा सहा कसर कलाकारों ने अपनी गायिकी से पूरा किया।
यहां बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस दौरान शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

धर्मेंद्र प्रसाद के जन्म दिन पर कलाकारों ने अपनी गायिकी से लोगों को थिरकने पर मजबूर किया। कलाकारों ने सोहर से लेकर फगुआ गायन गाकर खूब तालियां बटोरी। धर्मेंद्र प्रसाद अपने जन्म दिन पर दर्जन भर केक काटकर आगंतुकों का आशीर्वाद प्राप्त किये। कार्यक्रम में भाजपा नेता दिनेश कुमार , जिप सदस्य कुसुम पूर्ति , आजसू नेता शैलेन्द्र सिंहा , कांग्रेसी नेता रविंद्र झा , शिव भगत , विजय कुमार , जितेन्द्र कुमार , अंकित आनंद समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!