ऐतिहासिक होगा सरहुल पूजा शोभा यात्रा :राम सिंह मुंडा

आदिवासी मुंडा समाज सोपोडेरा जमशेदपुर की एक महत्त्वपूर्ण बैठक राम सिंह मुंडा की अध्यक्षता में सोपोडेरा में संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए आदिवासी मुंडा समाज सरहुल पूजा शोभायात्रा आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक राम सिंह मुंडा ने कहा कि, आगामी 7 अप्रैल 2024 रविवार को सोपोडेरा जमशेदपुर में होने वाला, सरहुल पूजा सह शोभा यात्रा ऐतिहासिक होगा, इसके मद्देनजर सारी तैयारी पुरी कर ली गई है।

शोभायात्रा में आदिवासी मुंडा समाज के ग्रामीण क्षेत्र, गधडा, राहरगोडा, सारजमदा, सोपोडेरा, बारीगोरा, शंकरपुर, परसुडीह, करंडीह, लोको बस्ती, जेम्को बस्ती, शांति नगर, सीतारामडेरा, बारीडीह, बागुननगर आदि क्षेत्र के आदिवासी मुंडा समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में सरहुल महोत्सव में शामिल रहेंगे।

उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद विद्युत वरण महतो उपस्थित रहेंगे इसके अलावे झारखंड के पूर्व मंत्री रामचन्द्र सहिस, लेडी टार्जन जमुना टुडू (पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित), मीरा मुंडा, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, समाजिक कार्यकर्ता विमल बैठा, मचीराम बाउरी, पूर्व जिला परिषद सदस्य गणेश सोलंकी, पंचायत क्षेत्र के मुखिया, जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, पहन, पुजारी, दिवरी, विशिष्ट अतिथिगण के रूप में शामिल होंगे।

वे बोले सरहुल महोत्सव शोभा यात्रा के बाद आदिवासी सांस्कृतिक एवं कला केंद्र स्थल सलगाजुडी (बोरा फैक्ट्री के पास) में सभी अतिथियों का पारंपरिक अंग वस्त्र से सम्मानित किया जाएगा एवं उसी स्थान पर नृत्य अखाड़ा में आदिवासी समाज के महिला पुरुष एवं बच्चे पारंपरिक आदिवासी नृत्य करेंगे, कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण होंगे,

पारंपरिक आदिवासी नृत्य संगीत, महिलाओं के नृत्य दल को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाएगा आज के इस बैठक में मुख्य रूप से राम सिंह मुंडा, प्रभुराम मुंडा, प्रकाश सांडील, रूद्र मुंडा, सुरज मुंडा, धन सिंह मुंडा, राजेश मुंडा, डोमन मुंडा, अनादी मुंडा, गणेश राम सांडील, दीपक मुंडा, नीतीश सांडील, जुझार समद, महेश मुंडा, राज सांडील एवं सन्नी मुंडा उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!