गुण्डा एक्ट से सम्बन्धित जिला बदर अभियुक्त गिरफ्तार

मु0अ0सं0 476/24 धारा 10 उ0प्र० गुण्डा नियन्त्रण अधि0 1970 थाना रामगांव जनपद बहराइच

बहराइच

पुलिस अधीक्षक , वृन्दा शुक्ला द्वारा पूर्व से वांछित चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिये गये दिशा निर्देश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ० पवित्र मोहन त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी महोदय महसी रुपेन्द्र कुमार गौड़ के निर्देशन में थानाध्यक्ष आलोक सिंह के नेतृत्व में उ0नि० हरिनाथ यादव, उ०नि० पुनीत सिंह मय हमराह हे0का0 राजेन्द्र मोदनवाल, हे0का0 भगवान दास, का० विवेक सिंह के द्वारा

दिनांक 13.09.2024 को मजिस्ट्रेट के आदेश वाद संख्या 817/24 सरकार बनाम दुर्गेश चन्द्र श्रीवास्तव अन्तर्गत धारा 3(1) उ०प्र० गुण्डा नियन्त्रण अधि0 1970 में वाछित अभियुक्त दुर्गेश चन्द्र श्रीवास्तव पुत्र गिरीशचन्द्र श्रीवास्तव उम्र करीब 36 वर्ष निवासी ग्राम रामगांव थाना रामगांव जनपद बहराइच को रामगांव चौराहे के पास से समय करीब 15.18 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया।

अभियुक्त उपरोक्त के कार्य व आचरण से आसपास के लोग व ग्रामीण परेशान व भय व्याप्त है जिसके कारण उपरोक्त के विरुध्द जिलाधिकारी द्वारा जिला बदर की कार्यवाही किया गया था उसके उपरान्त भी अभियुक्त उपरोक्त घर पर रहकर आम जनता को परेशान करता है। ऐसी स्थिति मे अभियुक्त को गिरफ्तार कर अपके समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

यदि गिरफ्तारी नही की जाती तो कभी भी गम्भीर घटना घटित होने की पूर्ण सम्भावना है गिरफ्तारी के समय माननीय सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों निर्देशों का अक्षरशः पालन किया गया। अभियुक्त उपरोक्त का चालान कर माननीय न्यायालय बहराइच रवाना किया गया।

अभियुक्त का नाम पता-
1. दुर्गेश चन्द्र श्रीवास्तव पुत्र गिरीशचन्द्र श्रीवास्तव उम्र करीब 36 वर्ष निवासी ग्राम रामगांव थाना रामगांव जनपद बहराइच

पुलिस टीम-
1. उ०नि० आलोक सिंह (थानाध्यक्ष)
2. उ0नि0 हरिनाथ यादव
3. उ0नि0 पुनीत सिंह
4. हे0का0 राजेन्द्र मोदनवाल
5. हे0का0 भगवान दास
6. का0 विवेक सिंह
थाना रामगांव जनपद बहराइच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!