अलीगंज। थाना जसरथपुर क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें एक पक्ष से तीन लोग व दूसरे पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। विवाद होता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस में दोनों पक्षों के घायलों का मेडिकल कराया।
थाना जसरथपुर के ग्राम मसुलिया मे जमीनी बंटवारे को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ जिसमें एक पक्ष से तीन लोग 28 वर्षीय सुबोध पुत्र यशपाल, रवि उर्फ मिजाजी पुत्र यशपाल, मनीता पत्नी सुबोध और दूसरे पक्ष से 28 वर्षीय ओमकांत पुत्र अनिल कुमार, 16 वर्षीय अंजली पुत्री अनिल कुमार और 45 वर्षीय रंजना कुमारी पत्नी अनिल कुमार घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने विवाद होता देख थाना पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में भर्ती कराया। बरहाल दोनों पक्षो द्वारा थाना पुलिस को कोई भी तहरीर नहीं की गई है अग्रिम कार्रवाई जारी हैं। दिलीप सिंह मंडल ब्यूरो एटा उत्तर प्रदेश