मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक

झूठे मुकदमे करने से बचें, दी साइबर अपराधों से संबंधित जानकारी


अलीगंज। थाना अलीगंज क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा व आत्मनिर्भर बनाने को लेकर कोतवाली अलीगंज पुलिस ने ऑपरेशन जागृति अभियान व मिशन शक्ति के तहत जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया।

महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत मंगलवार को थाना अलीगंज के ग्राम मोहम्मद नगर बझेरा में जागरूकता अभियान चलाया गया।

बालिकाओं को महिला पुलिस कर्मियों द्वारा जागरूक किया गया। एसआई सीमा त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा छींटाकशी, छेड़खानी, सोशल मीडिया से परेशान करना या अनजान व्यक्ति पर किसी प्रकार का संदेह होने पर तत्काल 1090 व 112 सहित अन्य मोबाइल नंबरों पर फोन करके सूचना दे सकती हैं।

पुलिस को सूचना देने वाले का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा। थाने पर महिला हेल्पलाइन बनाया गया है, जिस पर महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हमेशा मौजूद रहती हैं। थाने पर जाकर अपनी समस्या से अवगत करा सकती हैं।

कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने वर्तमान समय मे हो रहे विभिन्न तरीकों के साइबर अपराधों के बारे में भी जानकारी दी गयी साथ ही साथ यह भी बताया गया कि अपने आस-पास के लोगों को साइबर अपराधों के बारे में जागरूक करें और उन्हें बतायें कि यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है तो उसकी सूचना तत्काल हेल्पलाइन नम्बर 1930/112 पर दें जिससें समय रहते ही अग्रिम कार्रवाई की जा सके। अन्य समस्याओं में जरूरत पड़ने पर सरकार द्वारा टोल फ्री नंबर 112, 1090, 1076, 1073 अन्य नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर छात्रा या महिला छेड़छाड़ या किसी तरह की मुश्किल होने पर शिकायत कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!