औरंगाबाद, दाउदनगर। मानव सेवा में तत्पर डॉ० प्रकाश चंद्रा को जैसे ही कंचन शर्मा के आकस्मिक निधन की सूचना मिली; उन्होंने स्व० कंचन शर्मा के उचित श्राद्ध कर्म हेतु मानवीय पहल ‘राहत’ के अंतर्गत उनके घर जा कर उनके परिजनों को राहत सामग्री के रूप में मदद पहुंचाई।
भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, दाउदनगर के सचिव, राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष, ‘हैंड्स ऑफ प्रकाश चन्द्रा’ के संरक्षक एवं लोजपा (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रकाश चन्द्रा ने स्व० कंचन शर्मा की दुखद मृत्यु पर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की और उनकी दिवंगत पुण्यात्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।
साथ हीं डॉक्टर प्रकाश ने राहत सामग्री पहुंचाने का नेक कार्य करने वाले एचओपीसी के सम्मानित साथी चांदी लाल, मो० शमशेर, दीपक राज, बिकेश राय, सचिन यादव, चिंटू मिश्रा एवं सपना देवी के प्रति आभार व्यक्त किया है।