अलीगंज । भातीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस से पहले नगर में निकाली तिरंगा यात्रा सैकड़ो लोगों ने लिया तिरंगा यात्रा में भाग । पूर्व अध्यक्ष ने कहा शान से लहरा रहा है देश का तिरंगा।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस से पहले सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई तिरंगा यात्रा गांधी मूर्ति चौराहे से गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद तिरंगा यात्रा शुभारंभ हुई जो पूरे नगर में भ्रमण करती हुई नगला पड़ाव पहुंची जहां स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया कार्यकर्ताओं के हाथों में लिए तिरंगा लहरा रहा था कार्यकर्ता भारत माता की जय वंदे मातरम के नारे लगा रहे थे।
इस मौके पर नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने कहा भारत की शान तिरंगा जो शान से लहरा रहा है उन्होंने कहा भारत के जवानों ने जिस तरह से ऑपरेशन सिंदूर चलाया था उससे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को छठी का दूध याद दिला दिया भारत के जवानों ने पाकिस्तान के घर में घुसकर जिस तरह से तबाही मचाई और अपना तिरंगा की शान राखी उन सभी जवानों को मैं सेल्यूट करता हूं।
इस मौके पर दिनेश चंद्र गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुजीत कुमार गुप्ता बॉबी, राघवेंद्र गुप्ता, आशीष राजपूत, जिला महामंत्री अमोद कुमार आर्य, डॉक्टर अर्जुन सिंह, सूर्यकांत गुप्ता, मोनू शर्मा, सोनू शर्मा ,दिलीप चौहान, संजय गुप्ता, सुशील द्विवेदी सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया। तिरंगा यात्रा के सुरक्षा व्यवस्था प्रभारी निरीक्षक निर्दोष सिंह सेंगर यात्रा के साथ मौजूद रहे
दिलीप सिंह मंडल ब्योरो एटा उतर प्रदेश