अलीगंज।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अलीगंज क्षेत्र में पुलिस प्रशासन द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। पुलिस प्रशासन द्वारा हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय जैसे नारों के साथ अलीगंज कस्बे में तिरंगा यात्रा का भ्रमण किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्याम नारायण सिंह के निर्देशन व उप जिलाधिकारी अलीगंज जगमोहन गुप्ता और क्षेत्राधिकार अलीगंज नीतीश गर्ग के नेतृत्व में कोतवाली अलीगंज परिसर से भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। कोतवाली परिसर से तिरंगा यात्रा प्रारंभ होकर गांधी चौराहा, तहसील रोड नगला पड़ाव, मातादीन चौराहा होते हुए डाक बंगला से कोतवाली अलीगंज परिसर में आकर संपन्न हुई।
तिरंगा यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा पुष्प वर्षा की गई और तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया। पुलिस प्रशासन व अधिकारियों द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर नगर भ्रमण किया और देशभक्ति के गीतों पर झुमते नजर आए। यात्रा में शामिल पुलिस कर्मचारियों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए।
उप जिलाधिकारी जगमोहन गुप्ता नें जनमानस से अपील करते हुए कहा कि 15 अगस्त के उपलक्ष में हर घर तिरंगा के तहत सभी अपने-अपने घर व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराएं सभी आपस में मिलजुल कर एक साथ रहे और राष्ट्र की भावना रखें।
दिलीप सिंह मंडल ब्योरो एटा उतर प्रदेश