झारखंड, जमशेदपुर। टाटा वर्कर्स यूनियन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आज दिनांक 02 सितंबर 2025, दिन सोमवार को सुबह 11:30 बजे टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, महामंत्री सतीश कुमार सिंह ने यूनियन के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों के लिए वर्ष 2025 के बोनस की घोषणा की।
बताते चले कि वर्तमान वर्ष 2025 में टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों को 18.5 फीसदी बोनस दिया जा रहा है। इस बोनस से यूनियन के 28 कर्मचारी लाभान्वित होंगे। इन कर्मचारियों के बीच कुल 12,47,994.44 रुपये वितरण किये जायेंगे जिसकी अधिकतम बोनस राशि 61,885.83 रुपये और न्यूनतम राशि 40,373.49 रुपये है।
जो 05 सितंबर 2025 तक उनके बैंक खातों में डिपॉजिट कर दिए जाएंगे। इस अवसर पर टाटा वर्कर्स यूनियन के सभी कर्मचारियों ने अपने अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, महासचिव सतीश कुमार सिंह के साथ साथ यूनियन के सभी पदाधिकारियों को बेहतर बोनस के लिए धन्यवाद दिया।