जन समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश
अलीगंज।अलीगंज विधायक द्वारा अपनें आवास पर जनता दरबार का आयोजन कर लोगों की जन समस्याओं को सुना गया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनकी विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना। विधायक द्वारा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
शनिवार को अलीगंज विधायक सत्यपाल राठौर ने मातादीन चौराहा स्थित अपने आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के दूर-दराज से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। विधायक ने कहा कि जनता दर्शन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं को जानना है। उन्होंने बताया कि इन समस्याओं का समाधान करना उनकी प्रमुख प्राथमिकता है। विधायक सत्यपाल सिंह राठौड़ ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि वह सभी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे।
आम नागरिकों की जरूरतें जैसे बिजली, पानी, विद्युत समस्या, सड़क व सफाई संबंधी समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। जनता दरबार के दौरान लोगो की समस्याएं आई जिनमे झगड़ा और जमीनी विवाद को मोके पर समझौता कराया गया। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की सामूहिक समस्याओं का तत्परता से समाधान किया जाए साथ ही अधिकारी प्रगति रिपोर्ट भी उनके पास भेजें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में कोई तकनीकी या अन्य समस्या आ रही है तो उन्हें अवगत करवाएं।
दिलीप सिंह मंडल ब्यूरो एटा उत्तर प्रदेश