संतकबीरनगर: मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के निर्देश पर धर्मसिंहवा में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिला बीट पुलिस ने चौपाल लगाकर महिलाओं और किशोरियों को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।
धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 में उपनिरीक्षक शिवकुमार यादव के नेतृत्व में आयोजित इस चौपाल में महिलाओं को उत्पीड़न या संकट की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी गई। उन्हें वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस इमरजेंसी 112, महिला हेल्पलाइन 181 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया।इस दौरान महिला कांस्टेबल प्रीति शर्मा, ममता यादव ,ओमवीर सिंह,अयोध्या प्रसाद सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!