पटाखा छोड़ें जनता; दोष ठहराए नेता को!…..

दिवाली : दिवाली के बाद दिल्ली में घुटने लगा लोगों का दम, AQI 990 के पार होने पर दिल्ली की हवा हुई बेहद जहरीली; दिवाली पर जमकर फूटे पटाखे। दिवाली के बाद दिल्ली- एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया। आतिशबाजी के कारण हवा जहरीली हो गई। जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

दिल्ली और आसपास के इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई, India National Air Quality Index) 900 के पार पहुंच गया है, ऐसे में अब लोग सरकार पर सवाल उठने लगे हैं। परंतु सवाल यह उठता है की जिम्मेदार कौन; जनता या जनता के नेता। बताते चलें कि इस बार सुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और जलाने की अनुमति दी थी। हालांकि, देशभर में दिवाली पर खूब अवैध पटाखों जलाए गए। जिस वजह से हवा जहरीली हो गई है।

अब आपको बताते हैं की दिल्ली -एनसीआर के सबसे ज्यादा जहरीले हवा और सबसे कम जहरीले हवा वाला क्षेत्र- पूसा दिल्ली 999 AQI बेहद खराब व इंदिरापुरम गाजियाबाद 285 AQI जो कि खराब है। ऐसे में कुछ बुद्धिजीवी वर्ग यह कहते फिर रहे हैं कि जिसने आग लगाया वही पूछ रहा है बुझाएगा कौन?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *