राष्ट्रीय एकता दिवस पर लौहपुरुष सरदार पटेल को किया गया नमन, डीएम ने दिलाई एकता की शपथ

संतकबीरनगर।भारतरत्न, लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर जनपद में राष्ट्रीय एकता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी आलोक कुमार सहित अधिकारियों व कर्मचारियों ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता और अटूट संकल्प से भारत की एकता सुदृढ़ हुई। उनके आदर्शों और सिद्धांतों को जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

डीएम आलोक कुमार ने कहा कि सरदार पटेल ने जिस समर्पण और सेवा भाव से देश को जोड़ा, वही आज भी हमें प्रेरित करता है। उन्होंने जनपदवासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जयप्रकाश, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी (न्यायिक) मेहदावल रमाकांत चौबे, उप जिलाधिकारी (न्यायिक) धनघटा हृदय राम तिवारी, प्रशासनिक अधिकारी बद्री प्रसाद, योगेश कुमार चौधरी, ओएसडी राकेश कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी चंद्रशेखर यादव, ईडीएम राकेश कुमार सिंह, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *