जी० डी० इंटरनेशनल स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन.

एसडीएम सहित अन्य ने किया दीप प्रजवलित..

अलीगंज. अलीगंज के संस्थान जी० डी० इंटरनेशनल स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन शुभारम्भ किया गया | कार्यक्रम के प्रथम दिवस मुख्य अतिथि के रूप में अलीगंज उपजिलाधिकारी जग मोहन गुप्ता चार्टेड अकाउंटेंट अर्चित अग्रवाल विद्यालय के संस्थापक सुल्तान सिंह यादव उप प्रबंधक यश कुमार ने सयुंक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर खेल – कूद का आयोजन प्रारम्भ करवाया |

जूनियर कक्षा की छात्रओं ने आये हुए अतिथियों हेतु स्वागत गीत प्रस्तुत किया उपजिलाधिकारी अलीगंज जगमोहन गुप्ता ने बताया खेल- कूद जीवन का अभिन्न अंग है |

प्रतिस्पर्धा से छात्रों को अनुसासन और समूह मैं कार्य करने का अनुभव मिलता है तथा शारीरिक खेल को जीवन का अभिन्न अंग हैआज के समय बच्चों में मोबाइल गेम की लत पड़ चुकी है वो मोबाइल गेम के चलते देश की संस्कृति और स्वास्थ्य के प्रति आवश्यक आउटडोर गेम से दूरी बना चुके हैं ऐसे में विद्यालय प्रबंधन द्वारा आयोजित ये खेल प्रतियोगिता काफी महत्वपूर्ण है. अभिभावकों को भी इस और ध्यान देना चाहिए, अनुशासन समूह में कार्य करना और अच्छे स्वास्थ्य के लिए पढाई के साथ साथ खेल की महती भूमिका रहती है

ऐसे खेल कार्यक्रमों से बच्चों को काफी सीखने को मिलेग. युवा आज पूरे विश्व मैं हर प्रतियोगिता में देश के लिए मैडल लाकर देशवासियों को गौरवान्वित कर रहे हैं विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. त्रिपुरेश कुमार पाण्डेय तथा विद्यालय के उप निदेशक यश कुमार ने सभी आवंतुक मुख्य अतिथियो में डॉक्टर यतेन्द्र यादव अर्चित अग्रवाल अखिलेश यादव प्रवीन सक्सेना आदि को मोमेंटो दिया गया वहीं छात्र और छात्राओं ने गार्ड ऑफ़ ओनर के साथ पुष्प देकर सम्मानित किया गया |

इस अवसर पर आयोजित खेल – कूद में नींबू चम्मच दौड़ जलेबी दौड़,कबड्डी रस्सा खींच टाइकुआंदो बॉलीबाल बैडमिंटन, खो – खो, जेवलिन थ्रो, कंगारू रेस आदि का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा . विद्यालय के संस्थापक सुल्तान सिंह यादव ने सभी प्रतिभागियों को विद्यालय में आयोजित खेल दिवस की शुभकानाए दी।

विद्यालय के उप निदेशक यश कुमार तथा प्रधानाचार्य त्रिपुरेश पाण्डेय ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि उत्सव उत्साह के प्रतीक है अत: बच्चों के सर्वांगीण विकास विकास में खेलों का विशेष योगदान होता है. इस मौके पर प्रधानाचार्य त्रिपुरेश कुमार पांडेय, उप प्रधानाचार्य एस. पी. सिंह प्रदीप सिंह प्रदीप सिंह प्राइमरी सेक्शन की इंचार्ज श्री मती नीलम राठौर विद्यालय सभी शिक्षक शिक्षकाएं उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *