अलीगंज में 17 नवंबर को चार घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

अलीगंज क्षेत्र में जर्जर तारों के बदलाव के लिए विद्युत विभाग द्वारा जानकारी दी गई की अलीगंज क्षेत्र में 4 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

एसडीओ अलीगंज अतुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 33/11 केवी उपकेंद्र अलीगंज टाउन के अंतर्गत बिजनेस प्लान 2024-25 में 11 केवी फीडर-1 पर जर्जर तारों को बदलने का कार्य प्रस्तावित है। तारों की खराब स्थिति के कारण उपभोक्ताओं को बार-बार आपूर्ति व्यवधान का सामना करना पड़ रहा था।

इसी समस्या के स्थायी समाधान के लिए यह तकनीकी कार्य किया जा रहा है। कार्य के दौरान 17 नवंबर 2025 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति अनिवार्य रूप से बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि यह आवश्यक रख-रखाव भविष्य में निर्बाध, सुरक्षित और संतुलित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेगा।

बिजली कटौती से प्रभावित होने वाले क्षेत्र मोहल्ला गुलाम हुसैन, पढ़ाव नवावी रोड, रामप्रसाद गौण, टपकन टोला, किलेदारान, लोहारी दरवाजा, किला रोड, मेवाती, अंसारी, सराय रोड, सुदर्शन दास और छेदालाल गौण में रहने वाले उपभोक्ताओं से विद्युत विभाग ने सहयोग की अपील की है।

विभाग ने कहा कि निर्धारित समयावधि में उपभोक्ता आवश्यक तैयारियाँ कर लें ताकि उन्हें असुविधा का सामना न करना पड़े। एसडीओ ने आश्वासन दिया कि कार्य को समय सीमा में पूरा करने के लिए टीम पूरी तत्परता के साथ लगाई जाएगी।

दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *