नयागांव पीएचसी पर आरोग्य मेले का आयोजन, 289 मरीजों की हुई जासरकारी योजनाओं को भी लोगों तक पहुंचाने पर दिया विशेष जोर

अलीगंज सर्किल के नयागांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को आरोग्य मेले का भव्य आयोजन किया गया।

मेले का शुभारंभ सीएचसी अलीगंज के अधीक्षक डॉ. शिवकुमार राजपूत ने फीता काटकर किया। आरोग्य मेले का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उनके नजदीक उपलब्ध कराना तथा विभिन्न रोगों की समय रहते जांच कर उपचार सुनिश्चित करना रहा।

मेले में पहुंचे लोगों का निशुल्क उपचार किया गया तथा दवाइयां भी निःशुल्क वितरित की गईं।

पीएचसी नायगांव मे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अलग-अलग काउंटर बनाकर मरीजों की जांच की। कुल 289 लोगों ने आरोग्य मेले में पंजीकरण कराया और अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। इनमें 19 गर्भवती महिलाओं का एएनसी चेकअप किया गया, जिसमें उनके स्वास्थ्य मानकों की विस्तृत जांच की गई।

इसके साथ ही 28 बच्चों को विभिन्न टीके लगाए गए, जिससे वे संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रह सकें। आरोग्य मेले में सरकारी योजनाओं को भी लोगों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

इसी क्रम में 17 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए, जिससे वे गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक रूप से सुरक्षित रह सकें। वहीं 19 लोगों की आभा आईडी तैयार की गई, जिससे भविष्य में उनका स्वास्थ्य रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित रहेगा। मेले के सफल आयोजन में चिकित्सा टीम की अहम भूमिका रही।

इस दौरान डॉ. शिवकुमार राजपूत के साथ डॉ. श्रेष्ठी गुप्ता (एमबीबीएस), डॉ. नीटू शाक्य (बीएएमएस), डॉ. अश्वनी मित्तल (डीसीएच), फार्मासिस्ट अजीत चतुर्वेदी, एसटीएलएस नूर अहमद, एलटी वाजिद अली, ऑप्टोमेट्रिस्ट अजय सिंह, वार्ड ब्वॉय पुष्पेंद्र कुशवाह सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *