जनपद अयोध्या में श्रीराम मंदिर पर ध्वजारोहण समारोह के अवसर पर मा० प्रधानमंत्री भारत सरकार सहित मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 व अतिविशिष्ट / विशिष्ट महानुभावों के सम्मिलित होने के दौरान जनपद बहराइच से यातायात व्यवस्था / डायवर्जन व्यवस्था –

दोनक्का तिराहा- जनपद अयोध्या में ध्वजा रोहण कार्यक्रम पर आगमन मा० प्रधानमंत्री भारत सरकार तथा विभिन्न महानुभावों एवं आमजनमानस की भीड़ को दृष्टिगत रखते हुये दोनक्का तिराहा पर डायवर्जन व्यवस्था लागू करते हुए बहराइच – गोण्डा मार्ग का प्रयोग कर गोण्डा से अयोध्या की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को बलरामपुर मार्ग पर डायवर्ट करा दिया जाएगा ।

पयागपुर चौराहा – पयागपुर चौराहा पर डायवर्जन व्यवस्था लागू करते हुए पयागपुर चौराहा से गोण्डा, अयोध्या की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को पयागपुर चौराहा से मोहनीपुर होते हुये बलरामपुर मार्ग पर डायवर्ट करा दिया जायेगा ।

जरवल तिराहा – जरवल तिराहा से कर्नलगंज की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को बहराइच शहर की तरफ भेजकर बलरामपुर मार्ग पर डायवर्ट करा दिया जाएगा ।

हुजूरपुर चौराहा – हुजूरपुर, कर्नलगंज होकर अयोध्या की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को पयागपुर चौराहा से मोहनीपुर मार्ग पर डायवर्ट कर दिया जाएगा, जहाँ से उक्त वाहन बलरामपुर होकर अपने गंतव्य को प्रस्थान कर जायेंगे ।

टिकोरा मोड़ – टिकोरा मोड़ से जनपद बाराबंकी व लखनऊ की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को सीतापुर मार्ग पर डायवर्ट करा दिया जायेगा ।

घाघरा घाट बैरियर – घाघराघाट से कर्नलगंज गोण्डा की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को बहराइच शहर की तरफ भेजकर बलरामपुर मार्ग पर डायवर्ट कर दिया जायेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *