अलीगंज क्षेत्र के ग्राम विजैदेपुर में ऊॅ साॅईं नाथ जनसेवा कल्याण समिति कम्पिल के सौजन्य से संस्था के अध्यक्ष द्वारा गरीब असहाय बिधवा एवं विकलांगों को सोमवार को सुबह दस बजे कम्बल,

वितरित कर गरीबों को राहत देकर पुण्य का लाभ कमाया और गरीबों को सर्दी से राहत पहॅुचायी वहीं पड़ रही सर्दी में कम्बल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे जिस गली से गरीब निकलते कम्बल वितरण करने बाले को दुआऐं देते जाते थे।
दान करने करने बाले कम्पिल बाले बाबा के नाम से मशहूर विमल कुमार और संस्था के अध्यक्ष का कहना है कि गरीबों की मदद करने एवं उन्हें राहत देने से आत्मिक सुकून मिलता है गरीब की मदद से बड़ा दुनियाॅ में कोई धर्म नहीं है।

इस मौके पर चन्द्रसेन राजपूत,योगेश श्रीवास्तव(महासचिव),सुदेश शर्मा महेश चन्द्र,आफताब अली,दिनेश चन्द्र,प्रवेश श्रीवास्तव,पप्पू राजपूत आदि सहयोगी रहे, तथा गाॅव के तमाम विकलांग व बिधवाऐं कम्बल पाकर खुश हुए।
