थानाः- कोतवाली नगरपुलिस अधीक्षक जनपद बहराइच द्वारा अपराध व अपराधियों की रोक-थाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये दिशा-निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अशोक कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्रा के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम को मिली सफलता, मु0अ0सं0 265/2025 धारा- 318(4), 338, 336(3), 340(2), 303(2), 317(2), 317(4), 317(5) बी0एन0एस0 के 03 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद ।
o घटना के अनावरण का विवरण-दिनांक 28.11.2025 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा हनुमान मंदिर निकट झिंगहा घाट पर संदिग्ध व्यक्ति/ वस्तु/ वाहन की चेकिंग की जा रही थी कि मुखबिर खास ने सूचना दी कि 02 व्यक्ति 02 मोटरसाइकिल से तिकोनी बाग की तरफ से झिंगहा घाट की तरफ आ रहे हैं कि पुलिस टीम द्वारा की जा रही सघन चेकिंग के दौरान दोनों व्यक्तियों से नाम-पता पूछते हुए वाहन के कागजात मांगे गये तो दोनों ने
अपना नाम 1.सरवन कुमार मौर्या पुत्र साधू शरण मौर्या निवासी चन्दनापुर सिकड़िया, कोतवाली देहात, बहराइच, 2.जीवन लाल यादव पुत्र सहजराम यादव निवासी माधोपुर बैकुण्ठा, थाना हरदी, बहराइच बताया व दोनों मोटरसाइकिल से सम्बन्धित कोई भी कागजात नहीं दिखा सके, जिसपर कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों द्वारा बताया गया कि यह दोनों मोटरसाइकिल चोरी की हैं
जिन्हें भिन्न-भिन्न स्थानों से चुराया है और चोरी की गयी मोटरसाइकिलों को अपने 01 अन्य साथी ननकऊ पुत्र होली जायसवाल निवासी कल्याणपुरवा बैकुण्ठा, थाना हरदी, बहराइच की कबाड़ की दुकान पर छिपाने जा रहे थे । जिसपर पुलिस द्वारा दोनों से और अधिक गम्भीरता व कड़ाई से पूछताछ की गयी तो दोनों चोरों द्वारा भिन्न-भिन्न स्थानों से चोरी की गयी मोटरसाइकिलों को चोरी करने की बात स्वीकार की गयी जिन्हें ननकऊ की भगवानपुर चौराहे स्थित कबाड़ की दुकान में छिपाकर रखने की बात बतायी गयी ।इस प्रकार पुलिस टीम द्वारा दोनों अभियुक्तों के बताए स्थान पर पहुँचकर अभियुक्तों की निशानदेही पर मौके पर कबाड़ की दुकान में छिपाकर रखी गयी 05 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलों को सकुशल बरामद किया गया तथा दुकान की सघन तलाशी लेने पर 08 अन्य मोटरसाइकिल की चेचिस मय चेसिस नम्बर व उनके भिन्न-भिन्न कलपुर्जे बरामद किये गये ।मौके से तीसरे अभियुक्त ननकऊ पुत्र होली जायसवाल निवासी कल्याणपुरवा बैकुण्ठा, थाना हरदी, बहराइच को गिरफ्तार किया गया व बरामदगी के आधार पर फर्द बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 265/2025 धारा- 318(4), 338, 336(3), 340(2), 303(2), 317(2), 317(4), 317(5) बी0एन0एस0 पंजीकृत कर माननीय न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों निर्देशों का पालन करते हुए तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर, बरामद मोटरसाइकिलों को नियमानुसार कब्जा पुलिस लिया गया ।गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया ।• अभियुक्तगण का विवरणः-1. सरवन कुमार मौर्या पुत्र साधू शरण मौर्या निवासी चन्दनापुर सिकड़िया, कोतवाली देहात, बहराइच
2. जीवन लाल यादव पुत्र सहजराम यादव निवासी माधोपुर बैकुण्ठा, थाना हरदी, बहराइच
3. ननकऊ पुत्र होली जायसवाल निवासी कल्याणपुरवा बैकुण्ठा, थाना हरदी, बहराइच• गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक-गिरफ्तारी का स्थानः- हनुमान मंदिर निकट झिंगहा घाट व भगवानपुर चौराहे स्थित कबाड़ की दुकानगिरफ्तारी का दिनांक 28.11.2025 समय 23.40 बजे• आपराधिक इतिहास-– जीवन लाल यादव पुत्र सहजराम यादव उम्र 42 वर्ष निवासी माधोपुर बैकुण्डा थाना हरदी जनपद बहराइच
क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना
01 0166/2012 379, 379, 411, 411 भादवि को0देहात
02 0081/2012 307 भादवि व 7 क्रिमिनल लॉ (अमेन्डमेन्ट) एक्ट,1978 हरदी
03 0082/2012 3/25 आर्म एक्ट हरदी
04 0083/2012 3/25 आर्म एक्ट हरदी
05 0084/2012 41,411 भादवि हरदी
06 0075/2012 फखरपुर
07 0195/2015 379 भावदि फखरपुर
08 0910/2015 3/25 आर्म एक्ट फखरपुर
09 0003/2019 302, 304-B, 498-A भादवि हरदी
10 0320/2019 323, 452, 504, 506 भादवि हरदी
11 0085/2021 379 भादवि हरदी
12 0165/2021 379, 411, 413, 414, 419, 420, 467, 468 भादवि हरदी
13 0166/2021 3/25 आर्म एक्ट हरदी
14 0455/2023 8/20 एनडीपीएस हरदी
15 1150/2015 3(1) गैंगेस्टर अधिनियम, 1986 को0 देहात
16 0281/2020 379, 411, 420, 472 भादवि रामगांव
17 0311/2020 3/25 आर्म एक्ट रामगांव• बरामदगी का विवरणः-
1. 04 हीरो एचएफ डीलक्स
2. 01 हीरो सुपर स्प्लेण्डर
3. 01 हीरो पैशन प्रो
4. 01 हीरो स्प्लेण्डर
5. 08 मोटरसाइकिल चेचिस मय चेचिस नम्बर
6. 08 हब
7. 07 साइलेंसर
8. 14 बड़े व 13 छोटे शॉकर
9. 09 हैण्डल
10. 05 टायर
11. 02 सीट
12. 07 इंजन गार्ड
13. अन्य खुले स्पेयर पार्ट• गिरफ्तारी पुलिस टीम-
1. प्र0नि0 प्रदीप कुमार सिंह
2. उ0नि0 रवि यादव
3. उ0नि0 देवेन्द्र प्रताप सिंह
4. उ0नि0 अजेश कुमार
5. उ0नि0 संदीप गौड़
6. का0 पंकज गुप्ता
7. का0 संदीप पाल
8. का0 अजीत वर्मा
9. का0 जतिन
10. का0 सुग्रीव वर्मा
