एनुअल स्पोर्ट्स मीट में बच्चों ने दिखाया दम: पीडीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल अलीगंज में स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ

अलीगंज के शीर्ष पीडीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज बहु प्रतीक्षित एनुअल स्पोर्ट्स मीट: जज्बा 2025 का शुभारंभ हुआ जिसमें बच्चे अपने जोश और जीतने के जज्बे के साथ खेल के मैदान में उतरे। ज्ञात हो कि स्कूल के खिलाड़ियों ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर नगर में खेलकूद जागरूकता रैली का आयोजन किया जिसे माननीय क्षेत्राधिकारी श्री नीतीश गर्ग ने कोतवालीनगर से पुलिस सुरक्षा के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

आज स्पोर्ट्स वीक के शुभारंभ के अवसर पर विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री मुकेश वर्मा, चेयरमैन श्री कमलेश सो, ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अभिषेक सो और प्रधानाचार्य श्री एमके शर्मा ने विद्यालय के स्पोर्ट्स कैप्टन और स्पोर्ट्स वाइस कैप्टन के साथ मशाल प्रज्वलित कर संदेश दिया कि विद्यार्थियों का जज्बा पढ़ाई से लेकर खेलकूद के मैदान तक हमेशा क्राइम रहना चाहिए, एक अच्छा खिलाड़ी स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करता है।

इस अवसर पर विद्यालय के पीटीआई श्री शिवम कुमार राठौर ने बच्चों को खेलकूद की शपथ दिलाई। स्पोर्ट्स वीक का शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने वर्षों पुरानी भारतीय संस्कृति की झलक दिखाकर उपस्थित अतिथियों, माता-पिता एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर अध्यापक अध्यापिकाओं में अवधेश कुमार, मनमोहन सिंह, शैलेंद्र सिंह, वरुण कुमार, अर्जुन सिंह, आकाश सक्सेना, आशीष कुमार, सत्येंद्र सिंह, समीर सिंह, रश्मि सिंह,श्वेता यादव, पाली सिंह, कल्पना चौहान, प्रीति कुमारी एवं अन्य उपस्थित रहे। दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *