बौद्ध समितियों व धम्म उपासकों ने किया स्वागत-सम्मान
बौद्ध एकता और श्रद्धा का प्रतीक बनी अलीगंज की मोटरसाइकिल धम्म यात्रा
अलीगंज।बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार और शांति, करुणा एवं सद्भाव का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से पूज्य भिक्षु चंदिमा थेरो के नेतृत्व में सारनाथ से संकिसा फर्रुखाबाद तक बौद्ध भिक्षुओं की एक धम्म यात्रा का आयोजन किया गया। यह धम्म यात्रा रविवार को ऐतिहासिक संकिसा बौद्ध स्तूप पर पूजा वंदना के लिए पहुँची।

पूज्य भिक्षु संघ के संकिसा आगमन के उपलक्ष्य में उनके स्वागत और सम्मान हेतु शाक्य युवा बौद्ध विकास समिति अगौनापुर, अलीगंज के तत्वावधान में एक भव्य मोटरसाइकिल धम्म यात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय बौद्ध समितियों एवं बड़ी संख्या में धम्म उपासकों का सहयोग रहा। मोटरसाइकिल धम्म यात्रा का शुभारंभ अगौनापुर गेट से किया गया।
यात्रा का उद्घाटन विजय शाक्य ज्वैलर्स अलीगंज एवं सुरेश चन्द्र शाक्य द्वारा पंचशील ध्वज दिखाकर किया गया। पंचशील ध्वज के साथ निकली यह यात्रा बौद्ध मूल्यों—अहिंसा, सत्य, मैत्री और करुणा का प्रतीक बनी। मोटरसाइकिलों पर सवार धम्म उपासकों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ यात्रा में भाग लिया, जिससे क्षेत्र में बौद्ध संस्कृति और एकता का संदेश प्रसारित हुआ। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ऐसी धम्म यात्राएँ समाज में शांति, भाईचारे और नैतिक मूल्यों को मजबूत करती हैं।
पूज्य भिक्षु चंदिमा थेरो के नेतृत्व में निकली यह यात्रा आने वाली पीढ़ियों को बुद्ध के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देगी। कार्यक्रम का समापन बुद्ध वंदना और मंगल कामनाओं के साथ किया गया। इस मोटरसाइकिल धम्म यात्रा में सुधीर कुमार शाक्य एडवोकेट, राजेश कुमार शाक्य, गोपाल शाक्य, विजेन्द्र कुमार शाक्य, संतोष कुमार शाक्य, रवेन्द्र कुमार शाक्य, राजबहादुर शाक्य, उमेश चन्द्र शाक्य, ममतेश शाक्य, राकेश चन्द्र शाक्य, जगतपाल शाक्य, बबलू शाक्य (प्रधान प्रतिनिधि), लल्लू राम कठेरिया, नीरज कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश
