अलीगंज!अलीगंज खंड शिक्षा धिकारी ब्लाक संसाधन केन्द्र पर सोमवार को विद्यालय प्रबंध समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ विधायक पुत्र सूरज राठौर अलीगंज खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार गौतम व अन्य ने सयुंक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया। इसके बाद विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक शुरू हुई।बैठक में अलीगंज ब्लाक के समस्त प्रधानाध्यापक एस एम सी अध्यक्ष ए. आर पी व अन्य लोग मौजूद रहे.
बैठक में विद्यालय के शैक्षणिक कार्यों, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति विद्यालय में स्वच्छता मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता विद्यालय का विकास निपुण आंकलन की प्रगति व विषयों पर चर्चा शिक्षण कार्य की नियमितता और विद्यालय की भौतिक सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार गौतम ने विद्यालय में चल रहे शिक्षण कार्यों व अन्य विद्यालय में हुए कार्यों की समीक्षा कर जानकारी ली उन्होंने बताया कि छात्रों की उपस्थिति और अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए। शिक्षक अरशद कमाल ने बच्चों के शैक्षिक स्तर को बेहतर बनाने हेतु विभिन्न योजनाओं की रूपरेखा भी रखी।
बैठक में विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष के आलावा सत्य प्रताप सिंह राठौर प्रवेश कुमार योगेश शर्मा संजीव दुवे अजय कुमार इकवाल अहमद सहित कई अभिभावक उपस्थित थे। सभी सदस्यों ने एकमत होकर कहा कि बच्चों की शिक्षा और विद्यालय की उन्नति ही उनका साझा लक्ष्य है।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विद्यालय परिसर की साफ-सफाई पौधारोपण और बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए अभिभावक-शिक्षक संवाद कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किया गया.दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश
