पराविधिक स्वयंसेवक बनने का अवसर, आवेदन 08 जनवरी तक


संतकबीरनगर ।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संत कबीर नगर द्वारा पराविधिक स्वयंसेवकों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती माननीय जनपद न्यायाधीश मोहन लाल विश्वकर्मा के निर्देशन में की जा रही है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवेन्द्र नाथ गोस्वामी ने बताया कि इस पद हेतु अध्यापक, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, चिकित्सक, महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न समितियों के सदस्य, जनपद अथवा प्रदेश स्तर के खिलाड़ी, ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्य सहित कोई भी शिक्षित एवं सामाजिक सेवा में रुचि रखने वाला व्यक्ति आवेदन कर सकता है।
आवेदन की अंतिम तिथि 08 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, न्यायालय परिसर, संत कबीर नगर में संपर्क कर सकते हैं अथवा न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट santkabirnagar.dcourts.gov.in पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *