राहुल मद्धेशिया बने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा बस्ती मंडल के अध्यक्ष

संतकबीरनगर।राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने संगठन को और सशक्त करने के उद्देश्य से राहुल मद्धेशिया को बस्ती मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। राहुल मद्धेशिया लेदवा श्रीपाल के निवासी हैं और लंबे समय से शोषित, वंचित व पीड़ित ओबीसी समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष करते आ रहे हैं।नियुक्ति से पूर्व राहुल मद्धेशिया ने संतकबीरनगर जनपद में लगातार तीन वर्षों तक जिला अध्यक्ष के पद पर रहते हुए संगठन को मजबूती प्रदान की। उनके कार्यकाल में संगठनात्मक विस्तार के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।
उनकी सक्रियता, संघर्षशीलता और समर्पण को देखते हुए राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विकास पटेल एवं प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर वर्मा के आह्वान पर उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई।नियुक्ति की सूचना मिलते ही संगठन के कार्यकर्ताओं व समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। राहुल मद्धेशिया के गृह आगमन पर लवकुश जैक, कर्म हुसैन, विनोद मद्धेशिया, दीपक चौधरी सहित कई लोगों ने फूल-मालाओं के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *