
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती जनक नंदिनी जी की अध्यक्षता में 7 जनवरी 2026 को विकास खंड बेलहर कला में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे से प्रारंभ होगा।
जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान पीड़ित महिलाएं अपनी समस्याएं सीधे आयोग के समक्ष रख सकेंगी, जिनके समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
जनसुनवाई कार्यक्रम के उपरांत राज्य महिला आयोग की सदस्या द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण भी किया जाएगा।
