बहराइच में नशे के खिलाफ कार्रवाई, 14 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी दबोचा गया

बहराइच

पुलिस अधीक्षक  जनपद बहराइच द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण जनपद बहराइच व क्षेत्राधिकारी  मिंहीपुरवा जनपद बहराइच के कुशल नेतृत्व व थानाध्यक्ष  आनन्द कुमार चौरसिया थाना मोतीपुर जनपद बहराइच के द्वारा थाना स्थानीय के गठित पुलिस टीम द्वारा आज

दिनांक 05.01.2026 को ग्राम बलईगांव फुट्टा चौके के पास से अभियुक्त रोशन के0सी0 पुत्र हेम बहादुर के0सी0 खत्री निवासी वार्ड0नं0 06 नगर पालिका बांसगढ़ी जिला बर्दिया राष्ट्र नेपाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 14 ग्राम नाजायज स्मैक बरामद कर थाना स्थानीय पर उनके विरुद्ध मु0अ0सं0 006/26 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत करते हुए गिरफ्तार शुदा अभियुक्त का नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय बहराइच के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु पुलिस अभिरक्षा में रवाना किया गया ।

विवरण वांछित अभियुक्त : –
1.रोशन के0सी0 पुत्र हेम बहादुर उम्र करीब 28 वर्ष
निवासी के0सी0 खत्री निवासी वार्ड0नं0 06 नगर पालिका बांसगढ़ी जिला बर्दिया राष्ट्र नेपाल

गिरफ्तारी पुलिस टीम थाना मोतीपुर :-
1.थानाध्यक्ष  आनन्द कुमार चौरसिया
2.उ0नि0 अनिल यादव
3.हे0का0 सर्वेश्वर यादव
थाना मोतीपुर जनपद बहराइच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *