
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह द्वारा थाना बखिरा क्षेत्र के कस्बा बखिरा में शीतकाल को देखते हुए अलाव के साथ ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में चोरी की घटनाओं की रोकथाम को लेकर चर्चा करते हुए सदस्यों से रात्रि एवं दिन के समय संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। साथ ही साइबर जागरूकता अभियान के तहत ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी धोखाधड़ी एवं फर्जी लिंक से बचाव के उपाय बताए गए।ऑपरेशन त्रिनेत्र अभियान के अंतर्गत घरों, कॉलोनियों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा उन्हें क्रियाशील रखने के लिए प्रेरित किया गया।
