केडीसी में आयोजित हुआ बालश्रम मुक्त जागरूकता वर्कशॉप

बहराइच 08 जनवरी। सहायक श्रमायुक्त सिद्धार्थ मोदियानी ने बताया कि किसान डिग्री कालेज के ऑडिटोरियम में जनपद बहराइच को दिसंबर 2026 तक बालश्रम मुक्त करने हेतु जागरूकता वर्कषॉप का आयोजन किया गया। सहायक श्रम आयुक्त द्वारा विद्यार्थियों को बाल एवं किषोरों श्रम (निषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 यथा संषोधित 2016 के संबंध में जानकारी दी गई तथा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया गया।

सभी विद्यार्थियों को बाल श्रम होता पाए जाने पर विभाग को सूचित करने तथा विभाग की योजनाओं का लाभ लेने हेतु श्रमिकों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। बालश्रम निषेध जागरूकता हेतु पोस्टर तथा विभागीय योजनाओं के पम्पलेट भी वितरित किए गए। कार्यषाला में ‘रोसा संस्थान’ ने भी आवष्यक सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी सूरज तिवारी, एण्टी हियूमन ट्रेफिकिंग यूनिट प्रभारी सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *