उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा चकरोड मामले में सख्त,मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण

कर्नलगंज, गोण्डा। कर्नलगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुर्गोड़वा में शनिवार को चकरोड से जुड़े मामलों को लेकर उपजिलाधिकारी कर्नलगंज नेहा मिश्रा ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चकरोड की स्थिति, अतिक्रमण एवं संबंधित अभिलेखों की गहनता से जांच की गई।

उपजिलाधिकारी ने संबंधित राजस्व अधिकारियों, लेखपाल व अन्य कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि चकरोड से जुड़े मामलों में नियमों के अनुरूप त्वरित व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के आवागमन में बाधा डालने वाले किसी भी अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिस पर उपजिलाधिकारी ने निष्पक्ष जांच कर न्यायोचित समाधान का आश्वासन दिया। प्रशासन की इस सक्रियता से ग्रामीणों में संतोष का माहौल देखा गया। प्रशासनिक सख्ती से अवैध कब्जों पर लगाम लगने और चकरोड सुरक्षित होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *