थाना को0 मुर्तिहा, जनपद बहराइच
दिनांक- 11.01.2026
मु0अ0सं0-006/2026 धारा- 74 बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट

बहराइच। दिनांक 11.01.2026 पुलिस अधीक्षक जनपद बहराइच द्वारा रोकथाम जुर्म जरायम एवं क्षेत्र मे शान्ति व्यवस्था कायम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व क्षेत्राधिकारी मिहीपुरवा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रामनरेश द्वारा गठिच पुलिस टीम
द्वारा वांछित अभियुक्त – मुरारी पुत्र छेद्दू निषाद निवासी ग्राम पचासा थाना को मुर्तिहा जनपद बहराइच संबंधित मु0अ0सं0 006/2026 धारा 74 बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट को मुखबिर खास की सूचना पर अमृतपुर पुरैना से कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय 09.20 बजे पर हिरासत पुलिस में लिया गया।
गिरफ्तारी के समय मा0 सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों व निर्देशों का अक्षरशः पालन किया गया । विधिक कर्यवाही हेतु माननीय न्यायालय सदर बहराइच रवाना किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त- मुरारी पुत्र छेद्दू निषाद उम्र करीब 21 वर्ष निवासी ग्राम पचासा थाना को मुर्तिहा जनपद बहराइच
