बहराइच गौकशी पर पुलिस का कहर: मुठभेड़ में एक घायल, तीन गिरफ्तार, एक फरार

बहराइच ।आज दिनांक-22.01.2026 थाना जरवल रोड पुलिस को
मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के क्रम में ग्राम मुड़ियाडीह थाना जरवल रोड के जंगल मे मुड़ियाडीह के कुछ लोगों ने गोवंश काट दिए हैँ,और मांस लेकर निकलने वाले है।

इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जरवल रोड द्वारा जंगल मुड़ियाडीह में SSI बिन्देश्वरी यादव, उप०नि०दिनेश कुशवाहा, आरक्षी शुभांशु, आरक्षी राम सागर, हे०का० रणजीत सिंह,आरक्षी राजीव यादव आदि के साथ पहुंचने पर तीन लोग कटे जानवर के मांस के मय बांका रस्सी व साथ समय 06.40 AM दिखाई दिए।

पुलिस पार्टी को देखते ही भागने लगे और पुलिस के पीछा किए जाने पर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया, पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ फायर किए जाने पर एक अभियुक्त के पैर में गोली लगी जिसको घेर कर पकड़ लिया गया. जिसकी पहचान जाफ़र पुत्र मुश्ताक निवासी मुड़ियाडीह थाना जरवलरोड के रूप में हुई ।

अभियुक्त को पैर में गोली लगी है जिसे उपचार हेतु CHC जरवल भेजा गया है, एवं मौके से दो अन्य .हकीम पुत्र ताहिर निवासी उपरोक्त व रिज़वान् पुत्र सैयद निवासी देवपासिया कटराबाजार गोण्डा को गिरफ्तार किया गया है। एक अन्य युवक अभियुक्त अकबर अली भागने मे सफल रहा है।

अभियुक्त जाफ़र पुत्र मुश्ताक निवासी मुड़िया डीह थाना जरवल रोड के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर एक जिंदा कारतूस एक खोखा कारतूस, एवं मौके से कटे गोवंश के मांस, बांका और रस्सी बरामद किया गया है।अभियुक्त का आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *